नींद को कैसे दूर भगाएं?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 15:46

Avoid Daytime Sleepiness: -

1. पावर नैप
नींद को भगाने का सबसे आसान और असरदार उपाय है कि आप सो ही जाएं. अरे हम मजाक नहीं कर रहे हैं, बस आपको पावर नैप लेने के लिए कह रहे हैं. क्योंकि, अगर आप दिन में 10 से 20 मिनट की पावर नैप लेते हैं, तो दिमाग को रिलैक्स होने के लिए जरूरी समय मिल जाता है.

2. स्ट्रॉन्ग कॉफी
अगर आप नींद भगाना चाहते हैं, तो स्ट्रॉन्ग कॉफी का सेवन कर सकते हैं. कॉफी में मौजूद कैफीन ब्रेन एक्टिविटी और नर्वस सिस्टम को सक्रिय कर देता है. हालांकि, नींद भगाने का यह उपाय जरूर से ज्यादा ना आजमाएं, क्योंकि इसके नकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं.

3. ठंडे पानी से मुंह धोना और पंखे के पास बैठें
अगर आपको ऑफिस में नींद सता रही है, तो तुरंत ठंडे पानी से मुंह धो लीजिए. ठंडा पानी बॉडी को रिलैक्स करके एनर्जी लाने में मदद करता है. इसके बाद चेहरे को अपने आप सूखने दीजिए और पंखे के आसपास बैठ जाएं. जिससे आपका शारीरिक तापमान सामान्य बना रहेगा और आप थोड़ी देर नींद से छुटकारा पा सकेंगे.

4. तेज रोशनी में बैठें
अगर आपको ऑफिस में नींद आ रही है, तो अपने वर्क स्टेशन पर आ रही रोशनी पर ध्यान दें. अगर आपके वर्क स्टेशन पर कम रोशनी है, तो ज्यादा रोशनी वाली जगह पर जाकर बैठें, जैसे खिड़की या सन लाइट के पास बैठें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info